फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bsp,banda news,candidate,satish mishra

चित्रकूटधाम मंडल में बसपा के चार प्रत्याशी घोषित

Sat, 01 Jan 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
bsp,banda news,candidate,satish mishra
bsp,banda news,candidate,satish mishra - फोटो : BANDA
अतर्रा (बांदा)। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा ने बुंदेलखंड में प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी। शुक्रवार को पार्टी के महासम्मेलन में आए राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने चित्रकूटधाम मंडल की चार और पड़ोसी जिले फतेहपुर की एक सीट पर प्रत्याशी घोषित किए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा कि श्रीराम को वोट की वस्तु बनाकर रख दिया। मंदिर के नाम पर चंदा लेकर अपनी पार्टी को मजबूत किया।
विज्ञापन

अतर्रा के हिंदू इंटर कॉलेज परिसर में सम्मेलन संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्र ने बांदा सदर से धीरज राजपूत, बबेरू से रामसेवक शुक्ला, नरैनी (सुरक्षित) से पूर्व मंत्री जीसी दिनकर, कर्वी (चित्रकूट) सीट से पुष्पेंद्र और जहानाबाद (फतेहपुर) सीट से आदित्य पांडेय को बसपा प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में तीर्थस्थानों के समग्र विकास किए गए, लेकिन नाम नहीं बदले गए।
विज्ञापन

कहा कि बसपा की सरकार बनी तो चित्रकूट में समग्र विकास की योजना लागू की जाएगी। ब्राह्मण और दलित को मिलाकर 40 फीसदी होने की याद दिलाते हुए दावा किया कि सुश्री मायावती पांचवीं बार यूपी की मुख्यमंत्री बनेंगी। बसपा महासचिव ने कहा कि भाजपा और सपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। कहा कि बसपा में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा महासचिव सतीश मिश्र ने स्थानीय मुद्दों पर मतदाताओं को रिझाया। बांदा के चर्चित अमन हत्याकांड का जिक्र किया। हाथरस कांड की भी चर्चा की। कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा ब्राह्मण वर्ग की हत्याएं हुईं और प्रताड़ित किए गए। किसान, मजदूर, महिलाएं, सरकारी कर्मी और व्यापारी भी परेशान हैं। भाजपा व्यापारियों को वोट और नोट की चोट पहुंचाती है। कहा कि उनके मंडलस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत 23 जुलाई को अयोध्या से हुई थी। आज श्रीराम की नगरी चित्रकूटधाम मंडल में समापन हो रहा है।

महासम्मेलन में पूर्व मंत्री नकुल दुबे, प्रदेश महासचिव मानवेंद्र मौर्य, बसपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा (बांदा), शिवबाबू (चित्रकूट), गंगादीन अहिरवार (महोबा), राघवेंद्र अहिरवार (हमीरपुर), पूर्व मंत्री जीसी दिनकर, कौशलेंद्र, रामकिशोर वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, रणजीत सिंह, पूर्व विधायक चंद्रभान पटेल, मोहनलाल रैकवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, जगदीश प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य मयंक द्विवेदी, जयराम सिंह, रामसेवक शुक्ला, सुरेश तिवारी, रामफूल निषाद, श्रीगणेश द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, शशिभूषण वर्मा भी शामिल रहे। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष बल्देव वर्मा ने संचालन किया। बसपा महासचिव को चांदी का मुकुट और भारी-भरकम फूलों की माला पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed