फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brother-in-law hanged himself after sister-in-law's farewell

Banda News: भाभी की विदाई के बाद देवर ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 14 May 2023 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law hanged himself after sister-in-law's farewell
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में भाभी की विदाई के बाद देवर ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह सूरत में रहकर मजदूरी करता था। परिजन कारण नहीं बता रहे हैं। पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव निवासी नीरज निषाद (16) ने शुक्रवार की रात घर में कमरे की कुंडी बंद कर साड़ी से फंदा लगा लिया। घर के लोग सोए हुए थे। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांका तो वह फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन


परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। रिश्ते में जीजा संतराम ने बताया कि नीरज की मां रामदुलारी का मार्च में कानपुर में पेट की आंत का आपरेशन हुआ था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मां के निधन की खबर सुनकर नीरज 16 मार्च को गांव आया था। बड़े भाई शिवपूजन की शादी आठ मई को पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर का डेरा निवासी रोशनी के साथ हुई थी। नीरज भी शादी में शामिल हुआ था।
विज्ञापन


शुक्रवार को रोशनी की विदाई थी। मायके पक्ष के लोग विदा कराने गुरुवार की रात को आ गए थे। शुक्रवार को सुबह रोशनी की विदाई के बाद देर शाम नीरज ने फंदा लगा लिया। खप्टिहाकलां चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन ठोस वजह नहीं बता पा रहे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed