फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bring a quilt from home if you want to avoid the cold

ठंड से बचना है तो घर से लाओ रजाई

Thu, 02 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bring a quilt from home if you want to avoid the cold
घर की रजाई ओढ़े जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : BANDA
बांदा। ‘ठंड से बचना है तो घर से खुद रजाई लेकर आओ’। जिला अस्पताल की फिजाओं में इस तरह के अल्फाज अक्सर गूंजते हैं। हाड़ कंपाने वाली ठंड के बावजूद यहां के वार्डों में भर्ती मरीजों को मात्र एक कंबल दिया जाता है। जाड़ा दूर करने के लिए मरीजों को अपने घर से रजाई अथवा कंबल आदि लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नए साल में भी बदहाली ने जिला अस्पताल का पीछा नहीं छोड़ा। करीब सवा सौ बेड के जिला अस्पताल के सभी वार्डों में 3 से 4 ब्लोअर लगे हैं, लेकिन मरीजों को ठंड से छुटकारा दिला पाने में नाकाम हैं। खुली खिड़कियों और कुछेक के टूटे शीशों से बर्फीली हवाएं मरीजों को परेशान करती हैं। जिला अस्पताल से प्रत्येक मरीज को मात्र एक कंबल दिया जाता है। कड़ाके की ठंड में यह नाकाफी है। अलबत्ता मरीजों को ठंड से बचाने
विज्ञापन

के लिए तीमारदारों को खुद रजाई-कंबल और गैस हीटर आदि की व्यवस्था करना पड़ रही है। इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार सुनील सिंह (लामा), महिला वार्ड की मरीज के तीमारदार अभिषेक पांडेय (गिरवां) ने बताया कि अतिरिक्त कंबल मांगने पर नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरन उन्हें बाजार से कंबल खरीदकर लाना पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संपूर्णानंद मिश्रा का कहना है कि मरीज को एक कंबल ही दिया जाता है। मांगने पर दूसरा कंबल भी उपलब्ध करा देते हैं। फिलहाल मरीजों को ठंड से बचाने के लिए अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था है।

चोरी हो रहे कंबल, मरीजों पर फोड़ रहे ठीकरा
बांदा। जिला अस्पताल में कंबल चोरी के नाम पर भी खेल हो रहा है। कंबल खो जाने पर ट्रामा सेंटर और अस्पताल प्रशासन मरीजों पर ठीकरा फोड़ते हैं, जबकि असलियत कुछ और है। अब तक लगभग 20 कंबल गायब हो चुके हैं। सीएमएस डॉ. संपूर्णानंद मिश्र ने बताया कि अधिकांश कंबल ट्रामा सेंटर से खोए हैं। मरीजों को रेफर किए जाने पर उनके तीमारदार अस्पताल के कंबल भी साथ ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed