{"_id":"3f572914683424f5111596bbdf040043","slug":"brilliant-student-mahima-became-bdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रा महिमा बनीं बीडीओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्रा महिमा बनीं बीडीओ
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां की एक और मेधावी छात्रा ने जिले को शोहरत प्रदान की है। छात्रा ने
विज्ञापन
पहले ही प्रयास में पीसीएस (पब्लिक सर्विस कमीशन) की संयुक्त परीक्षा में
सफलता हासिल करके खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पद हासिल किया है।
मेधावी छात्रा महिमा विद्यार्थी यहां मढ़ियानाका निवासी और रेलवे में गार्ड चंद्रिका प्रसाद विद्यार्थी की बेटी हैं। इसके पूर्व वह राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी) में भी सफलता हासिल कर चुकी हैं। इन दिनों बीटीसी कर रही हैं।
बांदा शहर के चंदा देवी, जीजीआईसी और जेएन डिग्री कालेज में पढ़ाई पूरी करनेे के बाद महिमा ने परास्नातक शिक्षा इलाहाबाद में हासिल की। उनकी दो अन्य बड़ी बहनें टीचर हैं। मां रानी विद्यार्थी गृहणी हैं।
मंगलवार को उनके घर जश्न का माहौल रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने घर आकर महिमा समेत पूरे परिवार को मुबारकवाद दी। महिमा का कहना है कि वह पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से पद पर रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी।