फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brigadier Yogendra and Major Shaitan's teams won

ब्रिगेडियर योगेंद्र और मेजर शैतान की टीमें जीतीं

Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Brigadier Yogendra and Major Shaitan's teams won
Brigadier Yogendra and Major Shaitan's teams won - फोटो : BANDA
बांदा। परमवीर सुपर लीग क्रिकेट-2021 में शुक्रवार को ब्रिगेडियर योगेंद्र सिंह यादव और कैप्टन विक्रम बत्रा की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें योगेंद्र यादव टीम चार विकेट से जीत गई। दूसरे मैच में लांस नायक अलबर्ट एक्का की टीम को मेजर शैतान सिंह शूटर टीम ने छह विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड में पहले मैच में कैप्टन बत्रा टीम के कीर्तिरतन बौद्ध ने 23 और कौशिक यादव ने 16 रन बनाए। ब्रिगेडियर योगेंद्र सिंह टीम के सलमान हाशमी ने चार ओवरों में 3 विकेट गिराए। प्रभाकर यादव व सादिक अली ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

9 विकेट के नुकसान पर कैप्टन विक्रम बत्रा टीम ने 115 रनों का स्कोर बनाया। पिच पर उतरी ब्रिगेडियर योगेंद्र सिंह यादव की टीम ने यह लक्ष्य 17.2 ओवर में हासिल कर चार विकेट से मैच जीत लिया। शालू हैदर ने सर्वाधिक 22 और सलमान हाशमी ने 17 रन बनाए। कैप्टन विक्रम बत्रा के पीयूष गुप्ता ने 2 और अमृत व आलोक ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में टॉस जीतकर लांस नायक एलबर्ट एक्का ने बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में आल आउट होकर 103 रन बनाए। जितेंद्र यादव ने सर्वाधिक 41 और संजय साहू ने 26 रनों का योगदान दिया। मेजर शैतान सिंह शूटर टीम के धनंजय करवरिया ने 4 ओवरों में 3 और अखिल द्विवेदी ने 2 विकेट लिए।

शैतान सिंह शूटर टीम ने अपना लक्ष्य 12.3 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 107 रनों का स्कोर कर मैच जीत लिया। वरुण दीक्षित ने नाबाद 51 और राहुल ने 30 रन बनाए। आशुतोष व जीतू ने एक-एक विकेट लिए। डीसीए के महेश साहिल ने टीमों से परिचय लेकर मैच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed