फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Briefcase found by car, missing four and a half lakh rupees

कार से पार की अटैची मिली, साढ़े 4 लाख रुपये गायब

Tue, 24 Dec 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Briefcase found by car, missing four and a half lakh rupees
बाजार में खड़ी कार का शीशा तोड़कर लखनऊ के व्यवसायी की साढ़े चार लाख रुपये से भरी अटैची पार करने वाले चोरों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। उधर, कुछ घंटों बाद अटैची वीआईपी इलाके सिविल लाइन में जीआईसी ग्राउंड पर पड़ी मिली। उससे रुपये गायब थे। अन्य सामान मौजूद था। पुलिस ने 6 संदिग्ध लोगों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ के व्यवसायी रावेंद्र प्रताप सिंह सोमवार को रामलीला रोड पर अपने मित्र और भाजपा के पूर्व विधायक के भाई डा. मनोज शिवहरे से मिलने आए थे। वह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के सामाने कार खड़ी कर डा.मनोज से बातचीत करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच चोर कार का शीशा तोड़कर अंदर रखी अटैची उड़ा ले गए। उसमें साढ़े चार लाख रुपये सहित चेकबुक और कागजात थे। कुछ देर बाद पुलिस ने जीआईसी ग्राउंड से अटैची बरामद की। उसमें रुपये नहीं थे। क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से मदद लेकर छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा विधायक के चचेरे भाई राघवेंद्र द्विवेदी को जहर खिलाकर हत्या के मामले में नामजद दो सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों में से किसी को भी पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed