फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bridee brutalized with innocent

दरिंदे ने मासूम संग की बर्बरता

Sat, 16 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bridee brutalized with innocent
दुष्कर्म पीड़िता बालिका के गांव में जानकारी जुटाते नरैनी पुलिस उपाधीक्षक सियाराम व गिरवां इंसप? - फोटो : BANDA
बांदा/गिरवां। बांदा में पांच साल की मासूम के साथ दरिंदे ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। बच्ची के नाजुक अंगों में गंभीर चोटें थीं, जिससे लगातार रक्तस्त्राव जारी था। यह बात जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर किरन पांडेय ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया जब बच्ची अस्पताल लाई गई थी, उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी। बाल रोग सर्जन ने घंटों की सर्जरी के बाद उसके क्षतिग्रस्त अंगों को रिपेयर कर किसी तरह से उसकी जान बचाई जा सकी है।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को सुबह बालिका के साथ दरिंदगी की घटना की खबर फैलते ही बालिका के गांव में राजनीतिज्ञों का जमघट लगने लगा। सपा नेताओं ने बालिका के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही नरैनी एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अफसरों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव ने पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी भी गांव पहुंचे और परिजनों से सांत्वना जताई। अन्य सपा नेताओं में भरतलाल दिवाकर, अशोक श्रीवास, अजय चौहान, राजेश यादव, राजन चंदेल, अमोल यादव, अंकित मिश्रा, मोहित यादव, दुष्यंत त्रिपाठी, मुस्तकीम आदि भी मौजूद रहे। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा ने गांव पहुंचकर बालिका के परिजनों से हमदर्दी जताई और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
फरार अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की। बसपा नेताओं ने बालिका से दरिंदगी की घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उनके साथ मुख्य सेक्टर प्रभारी बल्देव वर्मा, विधान सभा क्षेत्र महासचिव मूलचंद्र आदि उपस्थित रहे।

गांव की ही बालिका से दुष्कर्म करने वाला कल्लू राजपूत आवारा किस्म का बताया गया है। यह तीन भाई हैं और तीनों अविवाहित हैं। कल्लू सबसे बड़ा है। उधर, हैवानियत का शिकार हुई बालिका गांव के स्कूल में ही पहली कक्षा में पढ़ती है। उसके बाबा ने एसडीएम और तहसीलदार को बताया कि सिर्फ एक बीघा जमीन है। वह भी उपजाऊ नहीं है।मजदूरी से घर चल रहा है। एसडीएम ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed