{"_id":"5b8d716f42c792463725023e","slug":"born-kanhai-congratulation-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मे कन्हाई, घर-घर बजी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मे कन्हाई, घर-घर बजी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बांदा शहर के अयोध्यावासी मंदिर में शृंगार की गई लड्डू गोपाल और राम, लक्ष्मण व सीता की प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास और परंपराओं के साथ धूमधाम से मनाई गई। जन्माष्टमी की रात सोमवार को घर-घर कान्हा जन्मे। मंदिरों में विशेष शृंगार और झांकियां सजाई गईं। आधी रात को जन्म की घड़ी आते ही घरों और मंदिरों में घंटे-घडिय़ाल और हाथ-घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की उद्घोष गूंज उठे।
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में सुबह से ही जोश नजर आ रहा था। हर घर में श्रीकृष्ण के मंदिर और झांकियां सजाई गईं। शहर में मुख्य आयोजन अयोध्यावासी श्रीराम मंदिर में हुआ। यहां श्रीकृष्ण सहित राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमाओं को आकर्षक पोशाक और शृंगार से सजाया गया। यहां के अलावा बांबेश्वर मंदिर, छोटी बाजार में लक्ष्मी-नारायण मंदिर आदि में भी जन्मोत्सव की धूम रही।
विज्ञापन
कई झांकियों में बच्चों को राधा और कृष्ण के स्वरूपों में सजाया गया। जन्म की झांकियां विभिन्न तौर-तरीकों से सजाई गई। रात को जन्म की घड़ी आते ही महिलाओं ने सोहर गीत गाए। भजन-कीर्तन हुए। खीरे से प्रतीकात्मक जन्म की प्रक्रिया की। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चों ने व्रत रखा।
विज्ञापन
बबेरू के मढ़ीदाई मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही।
मढ़ीदाई में संरक्षक पूर्व चेयरमैन सूर्यपाल सिंह यादव सहित कृष्ण कुमार गुप्ता, त्रियुगी नारायण चौबे, सुनील शुक्ला, संजय मिश्रा, संजय गुप्ता, कुंवर सिंह, पंकज शर्मा, पूती अवस्थी, कल्लू खां, सतीश मिश्रा, राजीव मिश्रा, हनु अवस्थी, प्रताप नारायण, नातीराजा, अनूप यादव, उदयप्रताप सिंह, विजय सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
तिंदवारी थाना परिसर में राधा-कृष्ण मंदिर पर और रामलीला मैदान में स्थित मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इसके अलावा पिपरगवां, गोधनी, भुजौली, जसईपुर, मिरगहनी, पपरेंदा, चिल्ला, पैलानी, जसपुरा, जौहरपुर, बेंदा आदि गांवों में भी जन्मोत्सव की धूम रही और झांकियां सजाई गईं। इसके अलावा नरैनी, अतर्रा, गिरवां, बड़ोखर बुजुर्ग, करतल, मटौंध, बदौसा, ओरन, महुआ, मरका, खुरहंड, बिसंडा आदि में भी जन्मोत्सव की धूम रही।