फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Booth organically , the police fired in the air

बूथ पर बवाल, पुलिस ने किए हवाई फायर

Sat, 28 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 28 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Booth organically , the police fired in the air

विज्ञापन

बांदा। प्रशासन और पुलिस के तमाम दावों के बावजूद पहला चरण शांतिपूर्ण और निष्पक्ष नहीं निपट सका। महुआ ब्लाक के सरस्वाह गांव में मतदान कर्मियों द्वारा मतपत्र में की जा रही छेड़छाड़ से प्रत्याशियों के समर्थक भड़क उठे। विवाद बढ़ने पर मतदान केंद्र में मारपीट शुरू हो गई।

 भीड़ के पुलिस से भी भिड़ते देख पुलिस की ओर से हवाई फायर कर दिया गया। इसी के बाद बवाली भागे। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। उधर, एमपी की सीमा से सटे बसहरी गांव में भी मत पत्र से छेड़छाड़ को लेकर मतदान अधिकारी और प्रत्याशियों के एजेंटों से झड़प हुई।
विज्ञापन


शनिवार को मतदान के दौरान गिरवां थाना क्षेत्र के सरस्वाह गांव में चार महिला प्रत्याशियों के पतियों ने मतदान अधिकारी पर आरोप लगाया कि वह मत पत्रों को खोलकर देख रहे हैं। मतदान की गोपनीयता भंग हो रही है। प्रत्याशियों के समर्थकों की पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मियों से हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ के बाहर खड़े पुलिस कर्मी अंदर आए और मारपीट करने वालों को रोकना चाहा तो वह उनसे भी भिड़ गए। कुछ ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने पहले डंडे चलाए। इस पर कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस की ओर से दो या तीन राउंड हवाई फायर कर दिए गए। इसी के बाद स्थिति नियंत्रण में आई और बवाली भागे।


यह सारा बवाल मतदान के अंतिम समय में चार बजे के बाद बताया गया है। इसेक बाद मतदान नहीं हुआ। खबर पाकर गिरवां थानाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह भी पहुंच गए। हालांकि थानाध्यक्ष का कहना है कि दो उम्मीदवार पोलिंग सेंटर के बाहर आपस में लड़ गए थे। खबर मिलने पर पहुंचे तो दोनों पक्ष जा चुके थे। थानाध्यक्ष ने बूथ के अंदर मारपीट व फायरिंग की बात को गलत बताया। इस मतदान केंद्र में आखिरी समय तक पुलिस कर्मी चौकन्ना रहे और मतपेटियां सील कराईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed