फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bolero rammed into truck, seven including mother and son died

Banda News: ट्रक में घुसी बोलेरो, मां-बेटे समेत सात की मौत

Fri, 30 Jun 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bolero rammed into truck, seven including mother and son died
बबेरू (बांदा)। कोतवाली बबेरू क्षेत्र में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे बीच रोड पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो घुस गई। हादसे में बोलेरो सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा है। इसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेेत्र के तिलौठा गांव निवासी कल्लू (13) पुत्र गुज्जी रात करीब पौने नौ बजे करंट की चपेट में आ गया। कल्लू को लेकर मां सैरबानो (38) बोलेरो से आनन-फानन बबेरू सीएचसी के लिए निकली। उनके साथ बोलेरो में मोहल्ला निवासी कैफ (16) पुत्र चिक्की, बोलेरो चालक हासिम (35), जाहिद (35), जाहिल (30) पुत्र अजमत, साकिर पुत्र नासिर समेत आठ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास बोलेरो बीच रोड पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। जोरदार टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आगे की सीट पर बैठे चालक समेत सभी लोग घायल हो गये। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर सीओ राकेश कुमार सिंह व कोतवाल संदीप सिंह पहुंचे। बोलेरो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे में कल्लू उसकी मां सैरबानों, कैफ, मुसाहिद, साकिर समेत एक अन्य की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल जाहिद, जाहिल व दो अन्य को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां से जाहिद व जाहिल की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर डीएम दुर्गाशक्तिनाग पाल और एसपी अभिनंदन सीएचसी बबेरू पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed