{"_id":"5b2e916e4f1c1b684d8b803a","slug":"bolero-collided-in-the-bike-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारी, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो से सीधे जा टकराई बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। उस पर सवार दो बालिकाओं और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
घटना शनिवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे की है। चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के घुमाई गांव का राजा (20) पुत्र शिवपूजन अपनी बाइक पर चाची संगीता देवी (35) पत्नी रुद्र प्रताप और बहन मनीषा (16) और चचेरी बहन रंजना देवी (9) को बाइक पर बैठाकर कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव अपनी मौसी के यहां निमंत्रण में जा रहा था।
ओझा नगर के आगे राजापुर मार्ग पर दिन में करीब साढ़े तीन बजे सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। बाइक चला रहे राजा की मौके पर ही मौत हो गई। संगीता, मनीषा और रंजना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें यूपी-100 पुलिस ने अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यह चित्रकूट जिले की ेबताई गई है। बोलेरो चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।