फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Board of roadways personnel Diwali gift

मंडल के रोडवेज कर्मियों को दीपावली की सौगात

Mon, 09 Nov 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 09 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Board of roadways personnel Diwali gift

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में रोडवेज कर्मचारी दीपावली दोगुने जोश से मनाएंगे। परिवहन निगम ने दीपावली पर दोहरी सौगात दी है।

विज्ञापन


एरियर का पांच हजार रुपया और दीपदान मेले में ड्यूटी करने पर 300 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। संविदा चालक और परिचालक भी इसमें शामिल हैं। मंडल में 773 नियमित कर्मचारी हैं।

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के एक आदेश ने रोडवेज कर्मियों के घरों में दीवाली की खुशियां दोगुनी कर दी हैं। प्रबंधक निदेशक ने हरेक नियमित कर्मचारी को पांच हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

चित्रकूटधाम मंडल में चारों जिलों में 773 नियमित कर्मचारी हैं। चित्रकूटधाम मंडल क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष चटर्जी ने बताया कि यह भुगतान दीवाली के पहले ही कर दिया जाएगा। हरेक कर्मचारी को पांच-पांच हजार रुपये मिलेंगे।

शासन ने तीन करोड़ से ज्यादा बजट मंजूर किया है। आरएम ने बताया कि नियमित कर्मचारियों का एरियर का 60 फीसदी अदा करने के आदेश दिए हैं।

चित्रकूटधाम मंडल में बांदा में 205, महोबा में 244, हमीरपुर में 111 और राठ में 152 नियमित कर्मचारी हैं। इनके अलावा बांदा स्थित क्षेत्रीय कार्यशाला में 43 और क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत 18 नियमित कर्मचारियों को भी दीपावली पर यह सौगात मिलेगी।

उधर, एक अन्य आदेश में प्रबंध निदेशक ने दीपावली पर आठ दिन बसों के अतिरिक्त संचालन पर बस चालकों और कंडक्टरों को 300 रुपये प्रतिदिन विशेष प्रोत्साहन भत्ता देने का आदेश दिया है।

इसमें शर्त यह है कि बसों का औसत संचालन (किलोमीटर) पूरा किया गया हो। सात दिन तक औसत के मुताबिक बस संचालन मेें 300 रुपये और आठ दिन तक लगातार बस संचालन करके मानक से अधिक किलोमीटर अर्जित करने पर 350 रुपये प्रतिदिन की दर से 2800 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।

इसमेें संविदा चालक/परिचालक भी शामिल हैं। इस अवधि में 2400 किलोमीटर से ज्यादा बस संचालन करने वाले संविदा चालक/परिचालक को अतिरिक्त किलोमीटर पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed