{"_id":"5c684b68bdec2273771f39d0","slug":"blast-of-pakistan-and-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान और आतंकियों का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान और आतंकियों का फूंका पुतला
Sat, 16 Feb 2019 11:12 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देते पैरा मेडिकल कालेज छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में आतंकी घटना के विरोध में जगह-जगह पाकिस्तान और आतंकवादियों के विरुद्ध प्रदर्शन हुए और उनके पुतले फूंके गए। शोकसभाओं और कैंडल मार्च से शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने श्रद्धांजलि सभा की। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह सहित संघ अध्यक्ष सईद अहमद, महामंत्री केके वाजपेयी, शाकिर अजीम, विनोद कुमार, अशरफ अली, सोनिया चौहान, अनिल कुमार श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास, अनीसा बानो, मंजू अग्रवाल, पुरुषोत्तम आदि शामिल रहे। जिला/शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि जुलूस निकाला। अशोक लाट पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, कैलाश वाजपेयी, जहांगीर, मुमताज बेगम, बीलाल, अफसाना, मोहम्मद इदरीस, जिलानी, शिवबली सिंह, भगवानदीन गर्ग, अशरफ, अल्ला रक्खू इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
पैरा मेडिकल कालेज एंड नर्सिंग स्कूल में स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर शहीद सैनिकों के चित्र पर फूल चढ़ाए। चेयरमैन मकबूल अली, डायरेक्टर जरीना खान सहित अधीक्षक फसी उल्ला खां, शमीम खां, सूर्या देवी, डा.ज्ञान प्रकाश, एचएस वर्मा आदि शरीक रहे। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। स्पोर्ट्स स्टेडियम और रायफल क्लब के खिलाड़ियों ने फील्ड में दो मिनट का मौन रखा। कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी, उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, हिमालय सिंह, जितेंद्र यादव, कोच जावेद अहमद, राजेंद्र अवस्थी, नीलू द्विवेदी, रमन शर्मा भी शामिल रहे। बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने अशोक लाट पर आतंकी अजहर मसूद का पुतला फूंका। शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष एएस नोमानी सहित जितेंद्र सिंह, श्यामबाबू करवरिया, जुगुल पटेल, ओमप्रकाश यादव, नौशाद अली भारतीय, प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह खंगार, अमित पटेल भी शामिल रहे।
अशोक लाट पर दी श्रद्धांजलि
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने कैंडल मार्च निकालकर अशोक लाट पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। घटना की निंदा की। युवा संयोजक एजाज खां, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष रवि गुप्ता काली, मनोज यादव, धनेश सोनी, सौरभ लक्षकार आदि शामिल रहे। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने भी अशोक लाट में पाकिस्तान का पुतला फूंका और पांच सूत्री ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा। सर्जिकल स्ट्राइकर से आतंकी ठिकाने नष्ट किए जाने की मांग की।
मंडल अध्यक्ष कमल शिवहरे सहित राजमणि मिश्रा, धर्मेंद्र शुक्ला, हनुमान मिश्रा, अमित निगम, अनीसा जहां, अनवर, विकास गुप्ता भी मौजूद रहे। सपा अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष मुशीर अहमद फारूकी की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। जांबाज जवानों को श्रद्धांजलि और घटना की निंदा की गई। सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी सहित कुदरत उल्ला, नासिर अली, डा. इजहार खालिद, सादिक, रमजान मंसूरी, अली अहमद, यूसुफ मंसूरी, अंसार अहमद, निहाल खां इत्यादि शामिल रहे।
हमले को बताया कायराना हरकत
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला यूनिट की बैठक में सैनिकों पर हमला कायराना हरकत बताया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजाबाबू सिंह परमार, जिलाध्यक्ष डा.एसएन सिंह, महामंत्री मनमोहन सिंह, सूर्यपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह परिहार, श्याम सिंह, प्रशांत सिंह भदौरिया, पतिराखन सिंह चंदेल, ब्रजेश सिंह आदि शामिल रहे। यह भी मांग की गई कि गांव के चुनिंदा युवकों को सरकार अपने खर्च पर सैन्य प्रशिक्षण दे। छात्र नेता अभय प्रताप सिंह प्रिंस, शैलेंद्र कुमार वर्मा और यशराज गुप्ता आदि ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
बबेरू, कमासिन में भी शोक और प्रदर्शन
बबेरू/कमासिन। तहसील अधिवक्ता संघ (बबेरू) की शोकसभा संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही हमले की निंदा की गई। उधर, कमासिन में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रेवती रमण मिश्रा की अगुवाई में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और पाक विरोधी नारे लगे। केंद्र सरकार से इसका बदला लेने की मांग की गई। ब्रजेश तिवारी, अवधेश श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, दद्दू बिल्हौंवा, गौरव मिश्रा, कन्हैया मिश्रा आदि शामिल रहे।