फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   blame

Banda News: सोशल मीडिया में टिप्पणी की तो भड़के ब्लॉक प्रमुख पति, मारपीट का आरोप

Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
blame
तिंदवारी। ब्लॉक सभागार में पिछले दिनों हुए भाजपा के स्थापना दिवस व कार्यकर्ता सम्मान समारोह में भाजपा के दो गुटों के बीच तकरार हो गई। मामला सोशल मीडिया में आने से विवाद और गहरा गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तिंदवारी के बेंदा घाट के लाहा डेरा निवासी भाजपा नेता आशीष सिंह ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार की रात तिंदवारी ब्लॉक प्रमुख के पति भाजपा नेता व कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर अजय प्रताप सिंह अपने आठ-10 साथियों के साथ असलहे से लैश होकर उसके घर आए। यहां उन्होंने अभद्रता करते हुए उनकी मां, पत्नी अंकिता सिंह व पिता को पीट दिया। पत्नी अंकिता के गले में पड़ा मंगलसूत्र खींच लिया। एक लाख 50 हजार रुपये की रंगदारी भी मांगी।
विज्ञापन


उधर, भाजपा नेता व कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया के भाजपा का स्थापना दिवस का कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान भाजपा नेता आशीष सिंह किसी बात पर भड़क गया और आरोप लगाया कि उसे अपमानित किया जा रहा है। इस बात की उसने सोशल मीडिया में पोस्ट डाल दी। इसी बात की शिकायत करने वह आशीष के पिता के पास उसके गांव गए थे। उन्होंने किसी भी तरह की कोई अभद्रता या मारपीट नहीं की है। वह भी थाने में तहरीर देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि फेसबुक में गलत टिप्पणी को लेकर ब्लॉक प्रमुख पति अजय सिंह भाजपा नेता आशीष के घर गए थे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। मारपीट नहीं हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed