{"_id":"6116b35a8ebc3ee03551a973","slug":"bjp-will-seek-public-blessings-banda-news-knp646108374","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आशीर्वाद लेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आशीर्वाद लेगी भाजपा
विज्ञापन
BJP will seek public blessings
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सोलह अगस्त से निकलने वाली चार दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह यात्रा केंद्रीय मंत्रिमंडल में हाल ही में शामिल किए गए मंत्रियों की अगुवाई में निकलेगी। बांदा और चित्रकूट में 18 अगस्त को यात्रा की आमद होगी।
शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में आशीर्वाद यात्रा की सफलता और इसका माहौल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने मंथन किया। केंद्रीय मंत्रिमंडल में बुंदेलखंड को प्रतिनिधित्व मिलने पर खुशी जताई गई। बुंदेलखंड में आशीर्वाद यात्रा ललितपुर से चित्रकूट तक चलेगी। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि बुंदेलखंड की यात्रा ललितपुर, झांसी, महोबा, फतेहपुर, बांदा होकर चित्रकूट पहुंचेगी। बांदा में 18 अगस्त को आएगी। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक को सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया। संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, जगराम सिंह चौहान, पुरुषोत्तम पांडेय, बलराम सिंह कछवाह, अजय पटेल, माताबदल प्रजापति, अखिलेश दीक्षित, विवेकानंद, कल्लू राजपूत, धर्मेंद्र त्रिपाठी, आरिफ खां, ममता मिश्रा, आनंद स्वरूप द्विवेदी, अतुल मोहन, वंदना गुप्ता, विनोद जैन, डॉ. पीएन वर्मा, पुष्कर द्विवेदी, जागृति वर्मा आदि शामिल रहीं। संचालन संजय सिंह ने किया।