फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bjp,teacher,ADM,woman,doctor

महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानपत्र

Mon, 22 Mar 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
bjp,teacher,ADM,woman,doctor
bjp,teacher,ADM,woman,doctor - फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश सरकार की मनाई जा रही चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को सदर तहसील सभागार और आदर्श शिक्षा निकेतन में महिला सम्मेलनों के आयोजन हुए। महिला सशक्तीकरण मिशन से जुड़ी कई संगठनों की लगभग आधा सैकड़ा महिलाओं और कन्या सुमंगला योजना की 13 बालिकाओं को सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन और महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित अनेकों योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। बालिकाओं और महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। सम्मेलन में गरीब सेवा संस्थान की शबाना सहित सौम्या श्रीवास्तव, रूबी आदि 50 महिलाओं और युवतियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला डिग्री कालेज प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता सहित अंजू दमेले, रागिनी शिवहरे, संतोष मिश्रा, निरुपमा सिंह, अभिलाषा मिश्रा, संगीता गुप्ता, रानीबाई साहू आदि उपस्थित रहीं। संचालन महिला डिग्री कालेज प्रवक्ता डा. सबीहा रहमानी ने किया। आकांक्षा सिंह व वंदना गुप्ता ने सभी का आभार जताया। उधर, आदर्श शिक्षा निकेतन में वंनमाला सिंह चौहान, प्रवीण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed