फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP leaders performed tap worship at 456 places

भाजपा नेताओं ने 456 स्थानों पर किया नल पूजन

Sun, 10 Apr 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders performed tap worship at 456 places
सांड़ासानी गांव में जल जीवन मिशन के तहत पौधरोपण करते सांसद आरके सिंह पटेल व अन्य भाजपा नेता। - फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवारे के तहत शनिवार को जनपद में 456 स्थानों पर भाजपा नेताओं ने हर घर नल से जल योजना के तहत नल का पूजन किया। अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम बबेरू क्षेत्र के सांड़ासानी गांव में हुआ। यहां सांसद आरके सिंह पटेल ने हर घर जल नल योजना का शुभारंभ किया। साथ ही जल जीवन मिशन जनसंवाद में पौधरोपण भी किया। पक्षियों को पानी पिलाने के लिए कई स्थानों पर जल पात्र बांधे गए।
विज्ञापन

आयोजन में विधायक प्रकाश द्विवेदी, डा.धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रेमनारायण द्विवेदी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, संतू गुप्ता, दिनेश यादव, अभिलाषा मिश्रा, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू आदि शामिल रहे। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अंत्योदय को आदर्श मानकर हरेक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक ले जा रहा है। ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल व राजेंद्र गर्ग, ऊधौ सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नरैनी में विधायक ओममणि वर्मा ने पक्षियों को पानी पिलाने के लिए जल पात्र बांधे और बांटे। ओम प्रकाश पांडेय, कमलाकांत द्विवेदी आदि शामिल रहे। ओरन में चेयरमैन योगेश द्विवेदी, रामबाबू त्रिपाठी आदि ने नल का पूजन किया। बबेरू में महामंत्री विवेकानंद गुप्त, मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित सहित रामनरेश मिश्र आदि ने पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखे और नल का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed