फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP leaders out on tractor, claim to win 400 seats

ट्रैक्टर पर निकले भाजपा नेता, 400 सीटें जीतने का दावा

Thu, 02 Dec 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders out on tractor, claim to win 400 seats
BJP leaders out on tractor, claim to win 400 seats - फोटो : BANDA
बांदा। गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली की धूम रही। आधा सैकड़ा से भी ज्यादा ट्रैक्टरों के काफिले से कई स्थानों पर जाम भी लगा। भाजपा विधायकों और जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग खुद संभाली। कहा कि विधान सभा चुनाव में 400 सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली शहर के कई मुख्य मार्गों से गुजरी। भाजपा सरकारों की उपलब्धि वाले गीत और भाजपा कार्यकर्ताओं के नारे गूंजते रहे। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि मोदी और योगी सरकारों द्वारा किए गए कार्यों से खुश किसान भाजपा का झंडा थामकर वोट देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कमल के फूल में लक्ष्मी वास करती हैं। न हाथी में आती हैं, न साइकिल में। न ही कटे पंजे में। मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने कहा कि किसानों के खाते में सम्मान निधि आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), राजकरन कबीर (नरैनी), जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, कृष्ण कुमार शुक्ला, कमलाकांत द्विवेदी, सत्येंद्र सिंह, धनंजय करवरिया, रामनरेश मिश्रा, विवेक कुशवाहा, स्वदेश गौरव शिवहरे, कमल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed