{"_id":"67bcb6a8cde5cffda2033447","slug":"bjp-leader-opened-fire-after-gate-and-boundary-were-broken-tension-ensued-banda-news-c-212-1-sknp1006-122653-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गेट और बाउंड्री तोड़ने पर भाजपा नेता ने झोंका फायर, तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गेट और बाउंड्री तोड़ने पर भाजपा नेता ने झोंका फायर, तनातनी
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद घटना।
- फोटो : संवाद
बांदा। बांदा विकास प्राधिकरण की ओर से पार्क के लिए स्वीकृत दस बिस्वा जमीन पर लगे गेट और बाउंड्री को कुछ लोगों ने बिना आदेश तोड़ दिया।विरोध करने पर भाजपा नगर अध्यक्ष का पुलिस की मौजूदगी में मोहल्ले वालों से विवाद हो गया। आरोप है कि भाजपा नेता ने अपनी जमीन बताकर लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है।
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बनकटी गांव के सतेंद्र पाल (68) ने बताया कि बांदा के आर्यावर्त बैंक के प्रबंधक पद से रिटायर होने के बाद शहर के कालू कुआं मोहल्ले में सिंह धर्मकांटा तिंदवारी रोड के पास मकान बनवाकर रहे हैं।
बताया कि सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे माई कार शोरूम के पास खड़े थे। तभी पार्क की जमीन को लेकर रंजिश मानने वाले अधिवक्ता भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रकाश गुप्ता व जितेंद्र गुप्ता बाइक से आए। आरोप लगाया कि उन्हें पार्क की जमीन के पास ले गए और राजेश ने अपनी पिस्टल से उन पर फायर झोंक दिया। इससे वह बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
उधर, कालूकुआं मोहल्ला निवासी भाजपा नगर अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश गुप्ता ने तहरीर में बताया कि पत्नी और रिश्तेदारों के नाम भवानीपुरवा में जमीन है। इसकी हथबंदी और पत्थरगड़ी भी हो चुकी है। न्यायालय से स्टे भी है। सोमवार को मोहल्ले के सत्येंद्र पाल, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अरुन गुप्ता, बबलू नामदेव व रामनारायण ने पत्नी के कालूकुआं स्थित प्लाॅट पर कब्जा कर बाउंड्री व गेट तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे तो गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। आत्मरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है।