फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP launches lotus message bike rally

भाजपा ने निकाली कमल संदेश बाइक रैली

Sat, 17 Nov 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 17 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP launches lotus message bike rally
शहर में बाइक रैली निकालते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली धूमधाम से निकाली गई। शुरुआत स्थल पर मंच से भाजपा नेताओं ने जोशीले भाषण दिए। कहा कि अगले चुनाव में भी घर-घर कमल खिलेगा। आज की रैली का यही संदेश है।  

विज्ञापन


शनिवार को संसदीय क्षेत्र के मुख्यालय बांदा में बाइक रैली की धूम रही। इसमें चित्रकूट जनपद के भी भाजपा नेता और विधायक शामिल हुए। शुरूआत दोपहर को जीआईसी ग्राउंड से हुई। बड़ी संख्या में बाइकों पर सवार भगवाधारी भाजपा झंडे लहराते हुए निकल पड़े। शहर के प्रमुख मार्गों से रैली गुजरी। जहां से भी यह काफिला गुजरा ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह जाम लगे।
विज्ञापन

भाजपा का हरेक विधायक अपने समर्थकों के साथ खुद बाइक चलाकर शामिल था। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू), राजकरन कबीर (नरैनी) और चित्रकूट जनपद के विधायक चंद्रिका उपाध्याय (कर्वी) व आरके सिंह पटेल (मानिकपुर) भी शामिल रहे। बाइक रैली का समापन जीआईसी ग्राउंड में ही हुआ। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, बार संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, शीला सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपाइयों ने की यातायात माह की उपेक्षा 
बांदा। यातायात माह (नवंबर) में जहां एक ओर मंडल मुख्यालय में ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है तो वहीं सत्तारूढ़ दल की बाइक रैली में इसकी जमकर अनदेखी हुई। अधिकांश बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हालांकि सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, क्षेत्रीय मंत्री मानवेंद्र सिंह सहित कई नेताओं ने हेलमेट नियम का पालन किया। तमाम बाइकों में 3-3 लोग सवार थे। जगह-जगह जाम लगने से अन्य राहगीरों और वाहनों को असुविधा हुई। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed