{"_id":"5e14bbec8ebc3e87b96e2e92","slug":"bjp-governments-sponsored-violence-banda-news-knp5369687155","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकारें प्रायोजित हिंसा से फैला रहीं अस्थिरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकारें प्रायोजित हिंसा से फैला रहीं अस्थिरता
विज्ञापन
बांदा में पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद के आवास में परिजनों से शोक जताते व बातचीत करते कांग्रेस प?
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें प्रायोजित तरीके से हिंसा फैलाकर देश में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। हाल ही में हुई हिंसा में 23 लोगों की मौत हुई है।
सरकार का दामन साफ है तो इसकी जांच कराएं। प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष रहे रामेश्वर प्रसाद के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना और शोक जताने आए थे।
परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा अराजकता फैलाने की कलई खुल गई है। भाजपा झूठ की बुनियाद पर इमारत खड़ा करना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में बरसों और कई पीढ़ियों से सरकारी जमीन पर गरीब, आदिवासी, दलित आदि बसे हुए हैं। उन्हें आज तक मालिकाना हक नहीं दिया गया। दूसरी तरफ विदेशों के लोगों को यहां बसाने का काम किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को यहां के युवाओं और लोगों से कोई मतलब या सरोकार नहीं है। वह दूसरे लोगों को यहां लाकर बसाना चाहती है। कांग्रेस इसका शुरू से ही पूरी दमदारी से विरोध कर रही है और करेगी।
प्रियंका गांधी द्वारा हिंसा में मारे गए लोगों के घर जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारा धर्म है कि लोगों के दुख-दर्द में जाएं और उनके साथ खड़े हों।
प्रियंका गांधी ऐसे लोगों का दुखदर्द जानने जा रही हैं तो बीजेपी सरकार को तकलीफ क्यों है। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, राजेश दुबे गुड्डा, राममिलन पटेल आदि मौजूद रहे।