फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP candidate fake kidnapping case

भाजपा प्रत्याशी पर अपहरण का मुकदमा फर्जी

Sat, 06 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 06 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate fake kidnapping case

बांदा। ब्लाक प्रमुख चुनाव में सत्ता की हनक के

विज्ञापन
बलबूते प्रत्याशियों पर मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें डराने और मैदान से हटाने के हथकंडों को तगड़ा झटका लगा।

ऐसे ही मामले मेें भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध दर्ज कराए गए अपहरण जैसे संगीन मामले की हवा निकल गई। जिस महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई उसने शपथ पत्र देकर कहा है कि उसने पुलिस को ऐसी कोई तहरीर ही नहीं दी। न ही उसके पति का अपहरण हुआ।

बड़ोखर ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रमुख पद का चुनाव लड़ रहे विशंभर सिंह लालू के विरुद्ध खैराडा गांव निवासी बिंदी पाल की ओर से मटौंध थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी कि उसके पति बीडीसी सदस्य जयराम का अपहरण वोट देने के लिए लालू सिंह और उसके भाई राजेश सिंह ने कर लिया था।

पुलिस ने मटौंध थाने में प्रत्याशी विशंभर व उसके भाई राजेश के विरुद्ध अपहरण ( धारा 364) की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया।

बिंदी पाल ने पुलिस अधीक्षक को हलफनामा देकर कहा है कि उसके पति का अपहरण नहीं हुआ। न ही उसने ऐसी कोई रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह हरकत विरोधियों ने की है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर भी नहीं दी।

उसका पति स्वेच्छा से रिश्तेदारी में गया था। उधर, बिंदी पाल के पति और बीडीसी सदस्य जयराम ने एसपी को दिए हलफनामे में कहा है कि उस पर तमाम प्रत्याशी वोट के लिए दबाव डाल रहे थे, इसलिए स्वेच्छा से गांव से बाहर चला गया था। उसकी पत्नी या परिवार ने अपहरण जैसी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। वह प्रमुख चुनाव में मतदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed