फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP accuses imposed dual character

सपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम बांदा आए, बोले- केंद्र ने पूरा नहीं किया कोई वादा

Thu, 29 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 29 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP accuses imposed dual character

‘आठ माह में मोदी सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। एक ओर केंद्र सरकार परिवार कल्याण/नियोजन योजनाओं पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और दूसरी तरफ उसी सरकार के मंत्री और सांसद चार या छह बच्चे पैदा करने की सलाह दे रहे हैं। हाल ही में हुए विधान परिषद चुनावों में भाजपा के दावों की दम निकल गई।’

विज्ञापन


यह बातें समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री नरेश उत्तम (एमएलसी) ने बृहस्पतिवार को यहां सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। वह एक शादी समारोह में शामिल होने बांदा आए थे।
विज्ञापन


भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक ओर रोजगार के अवसर बंद कर दिए और दूसरी ओर धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम आधे हो जाने के बाद भी केंद्र ने उत्पाद शुल्क लगाकर तेल महंगा बनाए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब सपा की सरकार बनीं तो सांप्रदायिक ताकतों और पूंजीपतियों ने तमाम रोड़े अटकाए, लेकिन सपा सरकार ने इन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया। कहा कि सपा एक आंदोलन है। उसकी सरकार हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका दे रही है।

उन्होंने बसपा को भी कटघरे में खड़ा किया। कहा कि बसपाई अब खुद ही बसपा मुखिया की पोल खोलकर पार्टी छोड़ रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, महासचिव राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व अध्यक्ष इमरान अली राजू उपस्थित थे।


उधर, अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य सभा प्रदेश अध्यक्ष राम प्रताप गुप्त ने श्री उत्तम का साथियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष इम्त्याज खां ने भी स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed