{"_id":"60c648a18ebc3e5de91deac5","slug":"bina-pariksha-diye-7803-prikstkthi-pronnat-banda-news-knp634015177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परीक्षा दिए 7,803 परीक्षार्थी होंगे प्रोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परीक्षा दिए 7,803 परीक्षार्थी होंगे प्रोन्नत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद अब स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र अगली-अगली कक्षाओं के लिए प्रमोट किए जाएंगे। शासन के आदेश पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा कराने की रणनीति बना रहा है।
जनपद में प्रथम वर्ष के 7,803 परीक्षार्थी हैं। यह सभी अगली कक्षा के लिए प्रमोट होंगे। द्वितीय और तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों की परीक्षा होंगी। जनपद में लगभग 57 महाविद्यालय हैं। इनमें बीए, बीएससी, बीकाम और एमए, एमएससी की कक्षाएं संचालित होती हैं। इस बार अनुमानत: बीए प्रथम वर्ष में 6,373, बीएससी प्रथम वर्ष में 592, बीकाम प्रथम वर्ष में 100 व एमए प्रथम वर्ष में 738 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनकी संख्या घट-बढ़ भी सकती है।
फिलहाल इन परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में जाने के लिए परीक्षा नहीं देनी होगी। स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय और तृतीय के परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन भी परीक्षा कराने की रणनीति बना रहा है। वहीं प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। कोविड-19 के चलते फैसला सही है।
विज्ञापन
स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष व स्नाकोत्तर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं संभवत: अगस्त माह में कराई जाएगी। विवि प्रशासन की ओर से अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है। प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों को प्रमोट करने पर कहा कि जान है तो जहान है। परीक्षा के संबंध में शासन की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
- डॉ. दीपाली गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय