फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bike sawar ki maut

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Tue, 04 May 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
bike sawar ki maut
खप्टिहा कलां (बांदा)। शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे प्रवासी मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक में तेज रफ्तार खाली ट्रक ने टक्कर मार दी। बड़े भाई की पांच दिन बाद शादी होनी है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने खदान के रास्ते में जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के बगैचा डेरा (साड़ी) निवासी किशन कुमार (20) पलटू पुरवा में निमंत्रण बांटकर सोमवार की सुबह बाइक से वापस घर जा रहा था। सांड़ी मार्ग पर बालू लेने खदान जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। चालक बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गया और दूर तक घिसट गया। किशन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। कार्रवाई और मुआवजा की मांग लेकर खदान मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम पैलानी रामकुमार और सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा व पैलानी थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार तथा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश द्विवेदी घटनास्थल पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम के आश्वासन पर लगभग एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ। सीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई केश पाल की 8 मई को शादी होना है। घर में तैयारियां चल रही थीं। खुशियां मातम में बदल गईं। भाई ने बताया कि किशन कुमार अहमदाबाद में मजदूरी करता था। शादी की वजह से 1 मई को ही घर आया था। रिश्तेदारों को निमंत्रण बांटने गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed