फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike-riding father and son died in an accident

दुर्घटना में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौत

Tue, 26 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bike-riding father and son died in an accident
बांदा। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पोस्टमैन पिता को बाइक पर बेटा बांदा डाकघर ले जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव के पास हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी रामस्वरूप लखेरा (59) पुत्र भरोसा पोस्टमैन पद पर कार्यरत थे। मंगलवार सुबह अपने पुत्र दीपक (21) के साथ बाइक पर बांदा प्रधान डाकघर डाक लेने आ रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामस्वरूप के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी और शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। मृतक के बड़े बेटे देवनाथ लखेरा ने बताया कि पिता को दिसंबर 2021 में सेवानिवृत्त होना था। रोजमर्रा की तरह भाई दीपक पिता को लेकर बांदा जा रहा था। दीपक अविवाहित था और दसवीं तक पढ़ाई के बाद पिता के काम में हाथ बंटाता था। मां का नाम गंगोत्री है। परिवार के पास चार बीघा जमीन है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की खोजबीन की जा रही है। आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed