फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider killed by collision of Bolero

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 10 Jun 2019 11:18 PM IST
banda Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 10 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed by collision of Bolero
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दंपत्ति समेत पांच बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



हमीरपुर जनपद के मौदहा निवासी सत्यम विश्वकर्मा (25) पुत्र गणेश प्रसाद रविवार को शाम बाइक से अपनी ननिहाल बबेरू (बांदा) आ रहा था। मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। यूपी-100 ने जिला अस्पताल लाए। यहां उसकी मौत हो गई। बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग निकला। पिता ने बताया कि सत्यम की एक साल पूर्व शादी हुई थी। वह फर्नीचर का काम करता था।
विज्ञापन


अन्य घटनाओं में गिरवां थाना क्षेत्र के मोहना पुरवा निवासी चुन्नीलाल (50) व उसकी पत्नी सुशीला (45), कमासिन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव का सोहनलाल (32) पुत्र सुशील और गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव का राकेश (28) पुत्र नत्थू अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव निवासी रामसेवक (32) पुत्र बद्री प्रसाद रविवार को शाम बाइक से घर जाते समय ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव निवासी छोटी (10) पुत्री मेड़वा बोलेरो की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed