फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider dies due to tractor trolley collision

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 19 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor trolley collision
बांदा। सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा जाने पर युवा किसान की मौत हो गई। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव का विमल (25) पुत्र गुलजारी लाल शुक्रवार को सिमौनी धाम गया था। साथ में पड़ोसी सुरेंद्र कुमार भी था। देर रात विमल तिंदवारी से होकर घर लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाए। यहां उसकी मौत हो गई। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि बाइक पर साथ रहा विमल का दोस्त कार से उसके पीछे चल रहा था। अस्पताल से वह लापता हो गया। पिता ने उस पर साजिश का संदेह जताया है।
विज्ञापन

विवाहिता ने मायके में जहर खाकर जान दी
बांदा। शादी के सिर्फ आठ माह बाद ही युवती ने ससुराल में जहर खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव की संगीता (19) की शादी करीब 8 माह पहले थाना क्षेत्र के कैरी गांव में हुई थी। पिछले करीब एक माह से वह मायके आई हुई थी। शनिवार को दोपहर यहां उसने कोई जहर खा लिया। घर के लोग तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव ले गए। पति बालकृष्ण पटेल का कहना है कि संगीता दिमागी रूप से परेशान थी। शहर के निजी अस्पताल में उसका इलाज भी चल रहा था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।

उधर, मरका थाना क्षेत्र के बम्हरौला गांव में शनिवार को सुबह शिवकृपाल (61) की हालत बिगड़ी और कुछ ही देर बाद मौत हो गई। वह खेत से घर लौटा था। बताया गया है कि जमीन के बंटवारे को लेकर कुछ देर पहले भतीजे से विवाद हुआ था। यूपी-112 पुलिस ने मौके पर आकर दोनों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। इसी के बाद शिवकृपाल की हालत बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed