फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider dies due to loader

लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 25 Aug 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to loader
बांदा/तिंदवारी। तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली आजम गांव निवासी शिवचंद्र उर्फ बंबू (20) पुत्र रामगोपाल वर्मा अपने फुफेरे भाई सूरजभान (27) पुत्र वासुदेव के साथ शनिवार को शाम बाइक पर जौहरपुर (तिंदवारी) गांव जा रहा था। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग में तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव के पास सामने से तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-100 पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने शिवचंद्र वर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूरजभान को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चालक लोडर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई फूलचंद्र ने बताया कि शिवचंद्र अविवाहित था और गांव में ही बांस-बल्ली का व्यापार करता था। पिता पीडब्ल्यूडी में मेठ हैं। जौहरपुर गांव अपनी बीमार बुआ को देखने जा रहा था। भाई के मुताबिक दोनों बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।

उधर, बाइक फिसलने से तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी मोहन (30) पुत्र बड़कोना और राजा (27) पुत्र मिट्ठू घायल हो गए। एक अन्य घटना में बदौसा निवासी राजेश (19) पुत्र श्यामसुंदर व खुन्नीलाल (65) पुत्र रामपाल शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed