फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider dies after colliding with cattle

मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत

Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with cattle
खत्री पहाड़। सड़कों पर अन्ना पशुओं के झुंडों से सड़क हादसे नहीं रुक रहे। गिरवां चौराहे के पास सड़क पर बैठे अन्ना मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी स्वर्गीय हरिभगत सिंह का बेटा शिव सिंह (40) बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 9 बजे बाइक पर बांदा शहर से गांव लौट रहा था। गिरवां चौराहे के पास सड़क पर अन्ना मवेशियों का झुंड था। तभी तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकरा गई। शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर गिरवां थाना पुलिस और यूपी-112 मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता हरिभगत सिंह का निधन हो चुका है। तीन भाइयों में छोटा और अविवाहित था। पिता की मौत के बाद तीनों भाइयों में बंटवारा हो चुका था। शिव अपनी मां के साथ रहता था। आठ बीघे जमीन में खेतीबाड़ी करके गुजर-बसर कर रहे थे।

हादसे में पुत्र गंवाने से मां बेसुध है। उधर, दो दिन पूर्व अतर्रा नगर में सड़क पर मवेशियों के झुंड से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके पूर्व भी अन्ना पशुओं की वजह से सड़क हादसे हुए और कुछ को तो अपनी जान भी गंवाना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed