फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike driver migrant worker dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक प्रवासी मजदूर की मौत

Mon, 25 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bike driver migrant worker dies due to truck collision
बांदा। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रवासी मजदूर की सोमवार को मौत हो गई। पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव निवासी राधेश्याम का बेटा योगेंद्र सिंह (26)सोमवार की दोपहर बाइक से खेत जा रहा था। उसके साथ बाइक पर पड़ोसी मोतीलाल का बेटा अयोध्या सिंह भी बैठा था। जसईपुर के पास बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग में फतेहपुर से बांदा की ओर आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां बाइक चालक योगेंद्र सिंह उर्फ चुनकवा की मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल अयोध्या उर्फ खूंटी यादव को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने योगेंद्र के शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। पूर्व प्रधान विवेक सिंह व निवर्तमान प्रधान ज्ञान सिंह ने बताया कि मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। सूरत में मजदूरी करता था। मकर संक्रांति में घर आया था। 27 जनवरी को उसे वापस सूरत जाना था। इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed