फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike collides with railing, one dead, two injured

Banda News: रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल

Fri, 26 Apr 2024 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with railing, one dead, two injured
बांदा। बाइक से निमंत्रण में चित्रकूट जा रहे बाइक सवार तीन लोग अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में रेलिंग से टकरा गए। मौके पर ही बाइक चालक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी परदेशी लाल (50) अपने नाती मनीष कुमार (19) व नातिन मनीषा (15) के साथ बाइक से निमंत्रण में चित्रकूट जा रहे थे। शुक्रवार की शाम बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में भरतकूप से 17 किलोमीटर एक्सप्रेस वे पर पुनाहुर के पास अचानक बाइक असंतुलित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिससे बाइक चालक मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। परदेशी लाल व मनीषा गंभीर घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में हादसा हुआ है। एक की मौके पर ही मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed