{"_id":"6591b948f944a4c6d602b884","slug":"bihar-defeated-chitrakoot-in-a-one-sided-match-banda-news-c-215-1-sknp1043-3989-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एकतरफा मुकाबले में बिहार ने चित्रकूट को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एकतरफा मुकाबले में बिहार ने चित्रकूट को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप में राज्य स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बिहार और चित्रकूट की टीम के बीच खेला गया। इसमें बिहार ने एकतरफा मुकाबले में चित्रकूट को हरा दिया।
शहर के स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को बिहार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 176 रन बनाए। बल्लेबाज मुकेश ने 41, राम प्रसाद ने 67 रन का योगदान दिया। गेंदबाज आशीष ने दो, जयवीर ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्रकूट की टीम 13 ओवर में 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गेंदबाज मुकेश ने दो व प्रताप ने तीन विकेट लिये। मैन ऑफ द मैच मुकेश रहे।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि लोनिवि एक्सईएन सत्येंद्र नाथ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास कराया। अनिल कुमार, अखिलेश सोनकर, जियाउल हक, सर्वजीत सिंह व अफजल अली मौजूद रहे। मैच के अंपायर विजय भारद्वाज, ऋषि यादव, स्कोरर सौरभ नाहर, शमसुद्दीन खान रहे। मिडिया प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच पश्चिम बंगाल और हरियाणा के बीच सोमवार को खेला जाएगा।