फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bhaajapa panchaayat chunaav mein apane pratyaashee utaaregee

भाजपा पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी

Sun, 24 Jan 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bhaajapa panchaayat chunaav mein apane pratyaashee utaaregee
बांदा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा अपने अधिकृत प्रत्याशी खड़ा करेगी। कहा कि कार्यकर्ताओं में लीडरशिप तैयार की जाएगी, क्योंकि इन्हीं में भाजपा का भविष्य छिपा हुआ है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में रविवार को शाम चित्रकूटधाम मंडल स्तरीय आयोजित पार्टी की बैठक में महामंत्री कार्ययोजना की जानकारी दी। कहा कि 28 जनवरी से 28 फरवरी तक मंडल, सेक्टर और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे। कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन

28 जनवरी से 3 फरवरी तक पंचायत चुनाव को लेकर सभी मंडलों में बैठक होंगी। 5 से 12 फरवरी तक जिला पंचायत वार्ड बैठक तीन भागों में की जाएंगी। ग्राम सभाओं में बूथ सह बैठकें और लाभार्थियों की चौपाल होगी। कार्यकर्ताओं को अवसर देकर समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक यानी चप्पे-चप्पे पर भाजपा लाने का लक्ष्य रखकर कार्यकर्ता काम करें। बैठक में राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, सांसद आरके सिंह पटेल, कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, चंद्रपाल कुशवाहा, बृजेश प्रजापति, युवराज सिंह, राकेश गोस्वामी, आनंद शुक्ला समेत जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, चुनाव संयोजक बालमुकुंद शुक्ल, प्रभा गुप्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू, जगराम सिंह चौहान, विशंभर लालू सिंह, जितेंद्र सिंह,पुरुषोत्तम पांडेय, राजभवन उपाध्याय, नरेंद्र नन्ना, पुष्कर द्विवेदी, आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed