फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Beginning of new education session in B.Ed colleges

बीएड महाविद्यालयों में नए शिक्षा सत्र का आगाज

Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Beginning of new education session in B.Ed colleges
Beginning of new education session in B.Ed colleges - फोटो : BANDA
बांदा। बीएड की टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसी के साथ बीएड कालेजों में नया सत्र शुरू हो गया। रामसेवक शिवहरे डिग्री कालेज, पचनेही और एकलव्य महाविद्यालय में आयोजनों के बीच बीएड नए सत्र की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

पचनेही में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बीएड परीक्षा 2020-21 में महाविद्यालय के प्रथम, द्वितीय व तृतीय टॉपर रहे कविता गुप्ता, पुष्पेंद्र त्रिवेदी व अरुण यादव को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डा. अंजू गुप्ता और वरिष्ठ प्राध्यापक सतीश सिंह पटेल आदि ने दीप प्रज्ज्वलन से शुरुआत की।
विज्ञापन

रोशनी व सुमन देवी ने सरस्वती वंदना और अर्चना राजपूत व अमित खन्ना ने बैज अलंकरण किया। अंकिता गुप्ता व सत्य प्रसाद आदि ने स्वागत गीत व लोक गीत गाया। छात्रा आध्यापिका सुप्रिया गुप्ता ने एकल नृत्य पेश किया। छात्र अरविंद अहिरवार ने कविता पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डा. ऊषा द्विवेदी ने आभार जताया। संचालन डीएलएड विभागाध्यक्ष समर सिंह परिहार द्वारा किया गया। विनोद भारद्वाज, अखिल आनंद पाठक, सुधीर शुक्ला, अजय निषाद और इंद्रजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
उधर, एकलव्य महाविद्यालय में भी बीएड शिक्षा सत्र 2021-23 का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आगाज हुआ। जेएन कालेज प्राचार्य डा.केएस कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डा.प्रकाशचंद्र ने बीएड छात्र-छात्राओं से उच्च आदर्शों को बनाए रखने को कहा।

छात्रा दीपा पांडेय, सुहासिनी सिंह, आस्था, शालिनी और अंकिता ने सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षा संकाय प्रमुख शब्दशरण श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्राध्यापक डा.ओपी सिंह, वेद प्रकाश गुप्त, बीएल वर्मा, महेश निषाद, संजय कुशवाहा ने भी संबोधित किया। संचालन प्राध्यापक कृष्णकांत तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed