फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Before the heat, the migrant vultures said bye-bye to Bundelkhand

तपिश से पहले प्रवासी गिद्ध बुंदेलखंड को बोल गए बाय-बाय

Tue, 12 Apr 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Before the heat, the migrant vultures said bye-bye to Bundelkhand
Before the heat, the migrant vultures said bye-bye to Bundelkhand - फोटो : BANDA
बांदा/करतल। चट्टानी बुंदेलखंड की तपिश में झुलसने से पहले ही प्रवासी गिद्धों ने बुंदेलखंड को बाय-बाय कर दिया है। पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क से हिमालयन ग्रिफिन प्रजाति के प्रवासी गिद्ध 60 दिन में 7500 किलोमीटर की दूरी तय करके चीन पहुंच गए हैं। इन गिद्धों को पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में फरवरी माह में जीपीएस टैग लगाए गए थे। इन्हीं टैग से इनके चीन पहुंचने की जानकारी मिली है। कुछ प्रवासी गिद्ध पन्ना टाइगर से नेपाल लौट गए हैं। बुंदेलखंड में इन दिनों में 46-47 डिग्री तापमान है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड का पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क दुर्लभ प्रजाति के बाघ और गिद्धों के लिए मशहूर है। अब यहां हाल ही में फरवरी माह में भारतीय वन्य जीव संस्थान, देहरादून की मदद से 25 गिद्धों को सौर ऊर्जा चलित जीपीएस टैग लगाए गए थे। इनमें 13 इंडियन वल्चर, दो रेड हेडेड वल्चर, दो यूरेशियन ग्रिफिंग वल्चर, 8 हिमालयन ग्रिफिंग गिद्ध शामिल हैं। टैग के जरिए गिद्धों के आवागमन और उनके रहने आदि की जानकारी रखते हुए इस पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि हाल ही में हिमालयन ग्रिफिंग दो गिद्धों के आवागमन की जानकारी टैग से प्राप्त हुई है। यह प्रवासी गिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व से लौट गए और 60 दिन में चीन के तिब्बत क्षेत्र में शिगेट्स सिटी के नजदीक पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व से कूच करने के बाद पटना (बिहार) और नेपाल के सागरमथा राष्ट्रीय उद्यान से एवरेस्ट के नजदीक से गुजरकर पहुंचे हैं। कुछ अन्य हिमालयन ग्रिफिंग प्रवासी गिद्धों ने भी पन्ना रिजर्व से अपनी वापसी कर ली है और यह नेपाल की सीमा में दाखिल हो गए हैं। इन दिनों उनकी लोकेशन नेपाल के धोर पाटन हंटिंग रिजर्व में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed