{"_id":"48fdf975ee4d6acc27630cc91ccf780d","slug":"bees-attack-on-devotees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडदान कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडदान कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पूर्वजों को पिंडदान कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। 18 श्रद्धालु जख्मी हुए। इसमें नौ की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले महीने इस गांव में मधुमक्खियों के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीखुर्द गांव में मंगलवार को सुबह मातृ नवमी पर पूर्वजों के पिंडदान का कार्यक्रम चल रहा था। हवन के दौरान धुआं उठने से तालाब किनारे पीपल के पेड़ में लगे छत्ते से मधुमक्खियां भड़क उठीं। मधुमक्खियों के झुंड ने पिंडदान कर रहे लोगों पर हमला बोल दिया।
तर्पण व पिंडदान छोड़कर लोग भाग कर जान बचाने लगे। लगभग 18 लोग मधुमक्खियों के डंक से जख्मी हो गए। गंभीर हालत में पुरोहित शिवमंगल (50) पुत्र महराज दुबे, नाई नवल किशोर (55) पुत्र बुद्धू, विष्णुपाल सिंह (45) पुत्र रामदास सिंह, शिवशरण (45) पुत्र रामेश्वर, चुन्नू सिंह (45) पुत्र चुन्नू सिंह, ज्ञानी सिंह (50) पुत्र श्रीनिवास सिंह, संता सिंह (50) पुत्र चंदन सिंह, गरीब दास (60) पुत्र शिवनारायण, हरी सिंह (65) पुत्र विश्वनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौौ अन्य घायलों का इलाज गांव में देशी दवाओं और जड़ी-बूटी से किया जा रहा है। ग्राम प्रधान जयविजय सिंह ने बताया कि पिछले माह मधुमक्खियों के काटने से गांव के महावीर सिंह व जगावन सिंह की मौत हो गई थी।