फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BED student commits suicide for job

नौकरी के लिए परेशान बीएड छात्र ने की खुदकुशी

Sun, 06 Oct 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
BED student commits suicide for job
बांदा। ‘मां जी मैं पढ़ता था, लेकिन लगता है मेरी किस्मत में नौकरी नहीं थी, मुझे माफ करना’, इस इबारत का सुसाइड नोट लिखने के बाद बीएड के एक छात्र ने शनिवार की देर रात फांसी लगा ली। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मरका थाने के सांड़ा गांव निवासी किसान सुरेंद्र सिंह का 25 वर्षीय बेटा नागेंद्र सिंह बबेरू स्थित एक महाविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष का छात्र था। करीब पांच साल से बांदा शहर में किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पिता सुरेंद्र ने बताया कि बेटा कई साल से नौकरी के लिए प्रयासरत था। कई विभागों में आवेदन किए और परीक्षाएं दीं, पर सफल नहीं हुआ, जिससेे वह काफी परेशान रहता था। शनिवार की देर रात नागेंद्र ने कमरे की छत पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

रविवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक ने खिड़की से झांका तो शव लटक रहा था। मकान मालिक की सूचना शहर कोतवाली पुलिस पहुंची। सूचना पर पिता समेत अन्य परिजन भी पहुंचे। कमरे की जांच पड़ताल के दौरान नागेंद्र के बिस्तर पर सुसाइड नोट बरामद हुआ। सिविल लाइन चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की वजह नौकरी न मिलना लिखा है। बताया कि सुसाइड लेटर को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed