लाठी चार्ज के दोषियों पर हो मुकदमा
राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा
की अगुवाई में किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। ज्ञापन में
कहा कि अतर्रा में शांतिपूर्ण ढंग से खाद मांग रहे किसानों पर लाठी बरसाना
पुलिस बर्बरता है।
एसडीएम और सीओ किसानों की बात सुनने के बजाए
उन्हें लाठियों पर शांत करा रहे हैं। दोनों अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
करने, किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने, किसानों को तत्काल खाद मुहैया
कराने, धान की खरीद 31 मार्च तक करने की मांग की।
प्रदेश सचिव राकेश
गौतम, अरुण गौतम, भइयालाल पटेल, बालाजी, लक्ष्मीकांत चौरिहा, शैलेंद्र
मिश्रा, जिलाध्यक्ष अरुण गौतम, गजबदन शुक्ला आदि मौजूद रहे।