{"_id":"db25da006075724e0b0159753bb51993","slug":"bdc-will-elect-757-members-of-eight-major-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"757 बीडीसी सदस्य चुनेंगे आठ ब्लाक प्रमुख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
757 बीडीसी सदस्य चुनेंगे आठ ब्लाक प्रमुख
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए जिला निर्वाचन
विज्ञापन
अधिकारी ने जोनल और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। पांच फरवरी को
नामांकन पत्र दाखिल होंगे और छह को नाम वापसी होगी। सात को मतदान और
मतगणना होगी। जिले के आठों ब्लाकों में 757 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग
करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी ब्लाकों में जोनल और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नामित किए हैं।
बड़ोखर ब्लाक में सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, नरैनी में एसडीएम पुष्पराज सिंह, तिंदवारी में एसडीएम सदर अनुज सिंह, महुआ में एसडीएम अतर्रा विनय कुमार पाठक, जसपुरा में एसडीएम पैलानी महेंद्र सिंह, कमासिन में एसडीएम बबेरू सुरेंद्र प्रसाद यादव, बबेरू ब्लाक में डीएफओ प्रमोद कुमार गुप्ता और बिसंडा में वाणिज्य कर ज्वाइंट कमिश्नर ललित मिश्रा जोनल मजिस्ट्रेट होंगे।
तहसीलदार बबेरू संत कुमार को बबेरू तथा तहसीलदार अतर्रा राजेश कुमार मिश्र को बिसंडा का अतिरिक्त जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। डीएम ने जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ एक क्षेत्राधिकारी स्तर का पुलिस अफसर लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक को कहा है।
जिले के 757 बीडीसी सदस्य ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। नरैनी ब्लाक में सबसे ज्यादा 129 बीडीसी मतदाता हैं।
बबेरू में 106, महुआ में 102, बड़ोखर ब्लाक में 100, बिसंडा में 92, तिंदवारी में 89, कमासिन में 86 और सबसे कम जसपुरा ब्लाक में 53 बीडीसी सदस्य हैं।
ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार इन सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन, दावतें और उपहार दे रहे हैं। कुछ दबंग दावेदार इन पर दबाव भी बना रहे हैं।