फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Barbed wire removed from the dalit settlement

दलितों की बस्ती से हटाए कंटीले तार

Fri, 11 May 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 11 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Barbed wire removed from the dalit settlement
पचकौरी गांव में दलितों की बस्ती से हटाए गए कंटीले तार। - फोटो : अमर उजाला

पैलानी थाना क्षेत्र के मजरा पचकौरी (अदरी) में पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा दलितों के घर के आगे लगाए गए कंटीले तार (बेरीकेडिंग) हटा लिए गए हैं। थानाध्यक्ष ने दलितों के घर में ताला जड़ने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उधर, दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया है। इस समझौता पत्र में भी कहीं ताला जड़ने का जिक्र नहीं है।  

विज्ञापन


पचकौरी गांव में तीन दलितों ने एसडीएम को दी अर्जी में आरोप लगाया था कि पूर्व ब्लाक प्रमुख छिद्दू सिंह ने उनके घर में ताला लगा दिया है। दलितों की बस्ती के आगे कंटीले तार लगा दिए। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने दलितों के शिकायती पत्र पर पैलानी थानाध्यक्ष को अविलंब मौके पर जाकर जांच करने और अगर ताला लगाया गया है तो दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


दलितों ने अर्जी में कहा था कि दबंग उनके परिवार के साथ बदसुलूकी और धौंस-धमकी भी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष सदाशिव मौर्य ने बताया कि वह मौके पर गए थे। उन्हें दलितों के घर में ताले लगे नहीं मिले। थानाध्यक्ष के मुताबिक छिद्दू सिंह के पूर्वजों ने दलितों को रहने के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन दी थी। जिस पर यह मकान बनाकर आज भी रह रहे हैं। लेकिन अब आगे भी उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसीलिए अवैध कब्जा रोकने के लिए छिद्दू सिंह ने कंटीले तार लगा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि यह तार भी हटा दिए गए हैं। दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया है कि छिद्दू सिंह की भूमिधरी पर दलित बस्ती के लोग कब्जा नहीं करेंगे। छिद्दू सिंह दलितों का रास्ता नहीं रोकेगा। समझौता पत्र में कहीं भी ताला लगाने का जिक्र नहीं किया गया है। समझौता पत्र में दलितों की ओर से गोरेलाल, रमेश, इंद्रपाल, राजाबाबू और अर्जुन ने हस्ताक्षर किए हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख छिद्दू सिंह के भी हस्ताक्षर हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब वहां कोई विवाद नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed