फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   "Bar-bench would strengthen the justice system will run smoothly '

‘बार-बेंच मजबूत होंगे तो न्याय व्यवस्था सुचारू चलेगी’

Wed, 01 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 01 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
"Bar-bench would strengthen the justice system will run smoothly '

नवागंतुक जनपद न्यायाधीश (डीजे) चिंतामणि तिवारी ने कहा है कि बार और बेंच के पहिए सशक्त होंगे तभी न्याय व्यवस्था की गाड़ी सुचारू रूप से चलेगी। वह बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ द्वारा के तत्वावधान में अपने सम्मान समारोह मेें बोल रहे थे।

विज्ञापन


जिला जज ने कहा कि उनके कार्यकाल में न्याय प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी। किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जागेश्वर यादव और महासचिव प्रयागदत्त अवस्थी ने डीजे का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि बार एसोसिएशन उनका पूरा सहयोग करेगी। इस अवसर पर प्रथम एसीजेएम संजय मिश्रा को शाल और गीता भेंट की गई।
विज्ञापन


उनका स्थानांतरण हो गया है। समारोह में एडीजे बृजलाल चौरसिया, संजय सिंह, नरेंद्र कुमार झा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार त्यागी, राम दयाल, नरेश कुमार, राम कुमार, विनीत नारायण पांडेय, तबरेज अहमद आदि भी शरीक रहे। अधिवक्ताओं में शंकर सिंह गौतम, शिव नायक सिंह गौतम, आनंद सिन्हा, मनमोहन सिंह, रामस्वरूप सिंह, बृजराज सिंह परिहार, रामकृष्ण त्रिपाठी, सुरेंद्र मिश्रा, उमाशंकर शर्मा, रामलाल श्रीवास्तव, केजी त्रिपाठी आदि ने भी डीजे का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद में होगा त्रिकोणीय मुकाबला
बबेरू। बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद में दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। अन्य पदों पर एक ही प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचित होंगे। 

इल्डर्स कमेटी चेयरमैन इकबाल खां व चुनाव अधिकारी नरेश सिंह यादव ने बताया कि नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर भागवत प्रसाद प्रजापति, रामप्रताप वर्मा और श्याम किशोर गौतम के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद में महेंद्र कुमार यादव और महेश कुमार श्रीवास्तव के बीच कांटे की टक्कर होगी।


महामंत्री पद में गुलाब यादव, संयुक्त सचिव प्रकाशन देशराज मौर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष दीपक कुमार पाल, संयुक्त सचिव हिम्मत और वरिष्ठ सदस्य में अशोक कुमार पटेल, केशव प्रसाद प्रजापति, छेदीलाल पटेल, शिवकुमार सिंह व कनिष्ठ सदस्य में लालमन यादव निर्विरोध निर्वाचित किए जाएँगे। इसकी घोषणा 8 अप्रैल को चुनाव के बाद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed