फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bangladeshi going to Mathura dies after being hit by train

मथुरा जा रहे बांग्लादेशी की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 17 Apr 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi going to Mathura dies after being hit by train
अतर्रा (बांदा)। पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला स्थित अपनी ससुराल आए बांग्लादेश के 65 वर्षीय नागरिक की मथुरा जाते समय ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे के वक्त उसकी पत्नी भी साथ थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बांग्लादेश के दासपारा (वार्ड नंबर-7) पटुवा खाली का मूल निवासी अमूलचंद्र नट्टा अपनी पत्नी कल्पना रानी के साथ वर्धमान (पश्चिम बंगाल) आया था। वहां से शनिवार को हावड़ा-चंबल एक्सप्रेस से मथुरा जा रहा था। यहां सुबह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वह पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरा। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। चढ़ते समय पैर फिसलने से वह नीचे ट्रैक पर जा गिरा। उसके हाथ व पैर कट गए।
विज्ञापन

ट्रेन में सवार पत्नी समेत अन्य यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी। जीआरपी ने गंभीर अवस्था में उसे सीएचसी भेजा। यहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मामला चूंकि विदेशी नागरिक से जुड़ा हुआ था इसलिए पोस्टमार्टम के लिए विशेष औपचारिकताएं पूरी की गईं। जिलाधिकारी से अनुमति लेकर देर शाम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने की कवायदें देर रात तक जारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैर फिसलने पर ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
बांदा। चलती ट्रेन से उतरते वक्त गिरने से वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीमावर्ती हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर निवासी श्याम सुंदर (65) पुत्र दद्दू शुक्रवार की रात चित्रकूट एक्सप्रेस में लखनऊ से घर लौट रहा था। भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन में उतरते समय पैर फिसल जाने पर वह ट्रेन के नीचे चला गया। उसकी कटकर वहीं मौत हो गई। मृतक के भाई चंद्र प्रकाश ने बताया कि श्याम सुंदर चार दिन पूर्व चौकीदारी की नौकरी की तलाश में लखनऊ गया था। रोजगार न मिलने पर लौट रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed