फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Yogendra, Anshul and Ajay won in wrestling

कुश्ती में योगेंद्र, अंशुल और अजय ने मारी बाजी

Sun, 09 Oct 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Banda: Yogendra, Anshul and Ajay won in wrestling
फोटो 08 बीएनडीपी 20- जनपदस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित छात्रों के साथ हिंदू इंटर कॉलेज के सभा - फोटो : BANDA
अतर्रा। हिंदू इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 19 वर्षीय बालक वर्ग में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के छात्र योगेंद्र यादव विजेता घोषित हुए। 17 वर्षीय में अंशुल विजेता और 14 वर्षीय में अजय कुमार विजेता रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज अतर्रा, डीएवी इंटर कॉलेज बांदा, आदर्श किसान इंटर कॉलेज भभुआ बबेरू, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा, आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें बालक वर्ग अंडर 19, 17 व 14 वर्ष की प्रतियोगिता में छात्र शामिल हुए। निर्णायक मंडल ने 19 वर्षीय बालक वर्ग में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के छात्र योगेंद्र को विजेता घोषित किया। आदर्श इंटर कॉलेज भभुआ बबेरू के गंगासागर को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन

इसी तरह 17 वर्षीय बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा के छात्र अंशुल विजेता व हिंदू इंटर कॉलेज के सुभाष उप विजेता रहे। आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा के श्याम बहादुर तीसरे और जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू के छात्र दीपक चौधरी चौथे स्थान पर रहे। इसी कॉलेज के छात्र भुल्लू पांचवें स्थान पर रहे। 14 वर्षीय बालक वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा के छात्र अजय कुमार विजेता व हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अमित कुमार उप विजेता रहे। डीएवी इंटर कॉलेज बांदा के छात्र देवकरण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने सभी विजेता, उप विजेता छात्रों की सूची भेज दी है। इन छात्रों की मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 13 अक्तूबर को महोबा के मुकुंद लाल राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होगी। प्रधानाचार्य कुश्ती प्रतियोगिता की प्रतिलिपि जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed