फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Worship of Katyayani Devi on the sixth day of Navratri

नवरात्रि के छठे दिन कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना

Sun, 02 Oct 2022 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Banda: Worship of Katyayani Devi on the sixth day of Navratri
महेश्वरी देवी मंदिर में भव्य श्रृंगार। - फोटो : BANDA
बांदा। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन शनिवार को कात्यायनी देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। तड़के से रात तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। दुर्गा सप्तशती पाठ व कन्या भोज के आयोजन हुए। उधर, देवी पंडालों में आयोजक नित्य मां को नए-नए रूपों में सजा रहे है। देर रात तक रंगीन रोशनी के बीच भक्तों ने मैया के दर्शन किए।
विज्ञापन

नवरात्रि के दिन ज्यो-ज्यो कम हो रहे भक्तों में पूजा अर्चना का जोश बढ़ता जा रहा है। प्राची देवी मंदिर काली देवी, महेश्वरी देवी, जोगनी मंदिर, सिंहवाहिनी, मरहगी माता, महामाई, कालका देवी मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों की खासी भीड़ रही। पूजा अर्चना के साथ ही लोगों ने बच्चों के मुंडन, कनछेदन आदि धार्मिक संस्कार कराए। कन्याओं को भोजन कराया।
विज्ञापन

उधर, खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी दूर-दर से लोगों के आने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालुओं ने पहाड़ के ऊपर स्थित प्राचीन मंदिर में देवी दर्शन किए। पहाड़ की तलहटी स्थित नए मंदिर में कन्या भोज व अन्य धार्मिक संस्कार कराएं। कई श्रद्धालुओं ने मन्नतें पूरी हुईं तो मां घंटा चढ़ाया। रात में रामलीला, काला जादू, झूला आदि आकर्षण का केंद्र हैं। बबेरू में मढी दाई, बाकल की जोगनी माता मंदिर और बेंदा की कालका देवी मंदिर, अतर्रा में गौराबाबा धाम समेत मटौंध, तिंदवारी व नरैनी, कालिंजर के मंदिरों भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नवरात्रि के छठे दिन आयोजकों ने देवी पंडालों को भव्य तरीके से सजाया है। मां जगदंबा को विभिन्न स्वरूपों की झांकियां सजाई। कहीं पर तिरंगा के साथ भारत माता की झांकी सजी तो कही पर वैष्णों देवी मंदिर का रूप दिया गया। शाम से पंडालों में देवी दर्शन को उमड़े लोग देवी प्रतिमाओं को घंटों एक टक निहारते रहे। पंडाल देव गीतों से गूंज रहे है। कई स्थानों पर कन्या भोज कराए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ी संख्या में देवी पंडाल सजाए गए है। ग्रामीणों को शहर नहीं आना पड़ रहा।

महेश्वरी देवी नवयुवक समाज के पंडाल में विराजमान देवी दुर्गा की प्रतिमा।

महेश्वरी देवी नवयुवक समाज के पंडाल में विराजमान देवी दुर्गा की प्रतिमा।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed