{"_id":"0ce72f1d93793331df9770a589f08f35","slug":"banda-won-the-regional-cricket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा ने जीती मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा ने जीती मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय सब जूनियर व जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का
विज्ञापन
फाइनल मैच मेजबान टीम ने नौ विकेट से जीत लिया। मैन आफ द मैच का खिताब
पीयूष कुमार गुप्ता (एचआईसी, अतर्रा) को मिला। विजेता और उप विजेताओं को
पुरस्कृत किया गया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पहला मैच बांदा व महोबा टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महोबा टीम ने 10 ओवर में 48 रन बनाए। जवाब में बांदा टीम ने आठ विकेट से मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।
मेजबान टीम के नितिन सेंगर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरा मैच हमीरपुर और चित्रकूट के बीच खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए चित्रकूट टीम ने 6 विकेट खोकर 72 रन बनाए। मैच की अंतिम गेंद में छक्का मारकर हमीरपुर ने मैच जीत लिया।
फाइनल मुकाबला बांदा और हमीरपुर टीमों के बीच हुआ। टास जीत कर बांदा टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। हमीरपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 77 रन बनाए। नितिन सेंगर व मोहित ने चार-चार खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में बांदा टीम ने एक विकेट खोकर मैच जीत लिया।
मैन आफ द मैच का खिताब पीयूष कुमार गुप्ता (एचआईसी, अतर्रा) को मिला। जीआईसी प्रधानाचार्य संतोष कुमार देव पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, शाहिद वली खान, रमेशचंद्र, वीरेंद्र रावत, अवधेश प्रताप सिंह, विवेक द्विवेदी, शेरबहादुर व क्रिकेट कोच जितेंद्र आदि मौजूद रहे।