{"_id":"6175398dc42fee3a4007c662","slug":"banda-wife-afshan-met-mukhtar-ansari-son-told-that-father-is-ill-treatment-is-not-available","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जेल में बाहुबली मुख्तार अंसारी से मुलाकात के बाद बेटा उमर बोला- पिता के नसीब में संघर्ष है तो कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जेल में बाहुबली मुख्तार अंसारी से मुलाकात के बाद बेटा उमर बोला- पिता के नसीब में संघर्ष है तो कर रहे हैं
Sun, 24 Oct 2021 04:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Oct 2021 04:16 PM IST
सार
बांदा जेल में बाहुबली मुख्तार अंसारी से पत्नी और बेटे ने मुलाकात की। जेल में दाखिल होने से पहले दोनों की आरटीपीसीआर जांच देखी गई।
विज्ञापन
बांदा जेल में बाहुबली मुख्तार अंसारी से मुलाकात करने पहुंचे पत्नी और बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का कहना है कि उनके वालिद (पिता) के नसीब में संघर्ष लिखा है तो कर रहे हैं। पिछले 16 साल से उन पर किसी ने एक भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया। सरकार के इशारे पर फर्जी केस थोपे जा रहे हैं।
यहां की जेल में निरुद्ध मुख्तार अंसारी से शनिवार को पत्नी अफशां अंसारी और पुत्र उमर अंसारी ने मुलाकात की। लगभग दो घंटे बाद जेल से मां के साथ बाहर निकले उमर अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिता मुख्तार अंसारी के कान में दर्द है।
मवाद निकल रही है। रात को सो नहीं पाते। जेल अधिकारी कोई तवज्जो नहीं दे रहे। उमर ने कहा कि पिता के ऊपर 16 साल में कोई मुकदमा नहीं है। सरकार के इशारे पर फर्जी मुकदमे थोप कर उन्हें जेल में रखा जा रहा है। विधायक के रूप में मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं दी जा रहीं।

उमर ने कहा कि उनके नसीब में संघर्ष लिखा है तो कर रहे हैं। अब सबकुछ ऊपर वाले पर छोड़ दिया है। पत्नी और बेटे ने मुख्तार अंसारी से बातचीत में उनकी सेहत और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। पूरे समय सीसीटीवी कैमरों से इस मुलाकात से नजर रखी गई।
जेल में दाखिल होने से पहले दोनों की आरटीपीसीआर जांच देखी गई। दोनों ने मुलाकात के लिए आवेदन किया था। उधर, जेल अधीक्षक अरुण कुमार ने कहा कि जेल मैन्युअल के अनुसार ही मुलाकात कराई गई है। मुख्तार अंसारी के कान के इलाज के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम आकर देखेगी।