{"_id":"747ddc1075f83e5a269c95cc7bb96f2f","slug":"banda-warriors-beat-the-st-mary-s-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा वारियर्स ने सेंट मैरी टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा वारियर्स ने सेंट मैरी टीम को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपी यादव फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरे दिन बांदा वारियर्स ने सेंट मैरी को पांच विकेट से हराया। इसके पूर्व शुक्रवार को शाम हुए मैच में मोरल कोबरा ने केसीसी यंग स्टार को शिकस्त दी।
विज्ञापन
जीआईसी ग्राउंड में शनिवार को सुबह बांदा वारियर्स टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सेंटमैरी टीम 14.3 ओवर में 100 रन बनाकर आल आउट हो गई। शाश्वत ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके मुकाबले में उतरी बांदा वारियर्स टीम ने नौ ओवर में 104 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। कैप्टन दिव्यांशु सविता ने 45 रन बनाए और एक विकेट लिया।
विज्ञापन
उन्हें मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। मैच में मौजूद छंगा सिंह ने उन्हें ट्राफी और प्रमाण पत्र दिया। अंपायर कमलेश राजपूत और रेहान खां और कामेंटेटर दुर्गेश भदौरिया, महेश साहिल व दीपक श्रीवास्तव रहे। स्कोरिंग ऋषभ श्रीवास्तव दीपेंद्र ने की।
विज्ञापन
इसके पूर्व राष्ट्रगान के बाद फाउंडेशन अध्यक्ष अनिल यादव और सचिव सुनील यादव ने दोनों टीमों के परिचय की रस्म अदा कर मैच की शुरूआत कराई। कल शुक्रवार को शाम मोरल कोबरा टीम ने 15 ओवर में 182 रनों के साथ मैच जीता था। केसीसी यंग स्टार के सभी खिलाड़ी 107 रनों पर आउट हो गए।
मोरल कोबरा के संचय मिश्रा ने 12 चौके और एक छक्का मारा। उन्हें मैन ऑफ दि मैच सम्मान दिया गया। रविवार को पहली पारी में आरसीबी और जेके क्लब तथा दूसरी पारी में लीडिंग चैलेंजर और न्यू जीएमसी टीमों के बीच मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट संयोजक कलम सिंह समेत श्रीकांत शुक्ल, सौरभ जैन, उमेश यादव, मोहित सिंह आदि शामिल रहे।