फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Village head shot pistol on JE who reached home to check

चेकिंग करने घर पहुंचे जेई पर ग्राम प्रधान ने पिस्टल तानी

Sat, 22 Oct 2022 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Banda: Village head shot pistol on JE who reached home to check
अतर्रा (बांदा)। बिजली चोरी की जांच करने गए जेई पर ग्राम प्रधान ने लाइसेंसी पिस्टल तान दी। दहशत में आए जेई ने भागकर जान बचाई। जेई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव में बिजली उपकेंद्र हथौरा के जेई अल्ताफ हुसैन टीम के साथ गुरुवार की शाम जांच करने गए थे। ग्राम प्रधान अनिल यादव ने अपने घर में जांच का विरोध किया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। प्रधान वापस चले गए और कुछ देर बाद बाइक से पहुंचे। आरोप है कि जेई पर लोड पिस्टल तान दी। अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी। प्रधान का गुस्सा भांप जेई ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब दो घंटे बाद जेई ने बिसंडा थाने में प्रधान के विरुद्ध तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि कोर्ट के आदेश पर वह प्रधान के घर जांच करने गए थे। पुलिस उपाधीक्षक बबेरू राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी प्रधान अनिल यादव सहित दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed