फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Truck driver killed, two injured in direct collision of two trucks

Banda News: दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत, दो घायल

Sun, 08 Jan 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Banda: Truck driver killed, two injured in direct collision of two trucks
नेशनल हाईवे पर भिड़े दो ट्रक - फोटो : BANDA
बांदा जिले में बालू लेकर फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रक और बांदा की ओर आ रहे खाली ट्रक के बीच रविवार को तड़के बेंदा के देउरा बस स्टाप के पास नेशनल हाईवे पर आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बालू भरे ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक और क्लीनर गंभीर घायल हो गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


महोबा जिले के चरखारी के बमरादा गांव निवासी संतोष कुमार आरख (28) बांदा से बालू लेकर फतेहपुर की ओर जा रहा था। रविवार को तड़के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा के देउरा बस स्टाप के पास नेशनल हाईवे पर बांदा की ओर आ रहे खाली ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। ट्रक चालक की केबिन में ही फंसकर मौत हो गई। दूसरे खाली ट्रक का चालक जयप्रकाश (25) निवासी रवनिया पूरब थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर व क्लीनर अशफाक (33) पुत्र तौफीक निवासी नौरंग पुरवा थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे शव को जेसीबी से केबिन काटकर बाहर निकाला।
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। भाई उदयराज ने बताया कि संतोष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घर में पत्नी गुड़िया और दो बच्चे हैं। वह अपने ननिहाल देहात कोतवाली के मवई गांव में रहता था। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि ट्रक के केबिन में फंसे शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed